गर्मी में धूप से जल गई स्किन? आज़माइए ये बेसन का कमाल का पैक : Tan Removal Face Pack

गर्मियां शुरू होते ही सबसे ज्यादा चिंता Skin Tanning की होती है। गर्मियों में चटकती धूप के संपर्क में आने से स्किन जल जाती है और टैनिंग हो जाती है। महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय आप घर पर ही बेसन से एक शानदार फेस पैक बना सकते हैं, जो आपकी स्किन को राहत देगा और प्राकृतिक चमक लौटाएगा। आइए जानें स्टेप बाय स्टेप इस कमाल के बेसन फेस पैक को कैसे बनाना और लगाना है।

Get Naturally Curled Eyelash in just 5 second 👇

Tan Removal Face Pack

चेहरे पर निखार तो हर कोई चाहता है और अगर केमिकल घिसने के बजाय नेचुरल उपाय करके स्किन ग्लो करे तो उससे बेहतर क्या हो सकता है। वैसे तो आजकल मार्केट में भी कई नेचुरल ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट आ गए हैं, लेकिन इसमें भी केमिकल मिले होने की संभावना होती है। बेहतर है कि आप घर पर ही अपने चेहरे पर निखार लाने का नुस्खा तैयार करें।

हल्दी, दही और बेसन एक शानदार तरीका होता है, और इसका परिणाम भी असरदार होता है।

गर्मी में धूप से जल गई स्किन? आज़माइए ये बेसन का कमाल का पैक : Tan Removal Face Pack

गर्मी में धूप से जल गई स्किन? आज़माइए ये बेसन का कमाल का पैक : Tan Removal Face Pack

इस असरदार बेसन पैक को बनाने के लिए सामग्री :

2 बड़े चम्मच बेसन

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

2 छोटे चम्मच दही या कच्चा दूध

1 छोटा चम्मच नींबू का रस

यह सारी सामग्री आमतौर पर हर घर में मिल जाती है, और स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।

पेस्ट तैयार करें :

बेसन फेस पैक for Tan Removal

  • सबसे पहले एक साफ bowl लें।
  • उसमें बेसन और हल्दी पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इसमें दूध या दही डालें और एक स्मूद सा पेस्ट बनाएं
  • अगर आपकी त्वचा पर नींबू सूट करता है तो एक चम्मच नींबू के रस की मिलाएं।
  • ध्यान रहे ना पेस्ट गाढ़ा हो ना पतला ठीक ऐसा कि चेहरे पर आसानी से लग सके।

गर्मी में बेसन लगाने के फायदें

Face Pack Removal बेसन में मौजूद तत्व त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है, जो ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। कील-मुंहासे कम करता है- बेसन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है और चेहरे पर एक्ने होने से रोकता है।

1. टैनिंग हटाना

गर्मियों में स्किन टैनिंग हटाना के साधारण उपाय आप घर में ही कर सकते है।

  • बेसन स्किन की उपरी परत से गंदगी और डेड स्किन को हटाता है, जिससे धूप से हुई टैनिंग धीरे धीरे कम होती है।
  • अगर नियमित रूप से बेसन का फेस पैक लगाया जाय तो स्किन दुबारा नेचुरल टोन में आ जाती है।

2. स्किन को ठंडक पहुंचाना

घरेलू उपाय स्किन ग्लो के लिए बेसन सबसे अच्छा तरीका होता है।

  • गर्मियों में स्किन पर बेसन लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। और 
  • यह जलन और रैशेज जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

3. ऑयल कंट्रोल करना

  • Tan removal के लिए बेसन जो होता है स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल खींच लेता है।
  • गर्मियों में जब चेहरा तैलीय हो जाता है तो बेसन लगाने से चेहरा फ्रेश और साफ बना रहता है।

4. स्किन को गहराई से साफ करना 

  • बेसन एक नेचुरल क्लींजर है।
  • यह धूल, पसीना और पोर्स में जमीं गंदगी को साफ करता है, जिससे स्किन दमकने लगती है।

5. पिंपल्स और एक्ने को रोकना

बेसन और हल्दी एक अच्छा पेस्ट होता है, क्यूंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते है।

  • जब स्किन ऑयल फ्री और साफ रहती है तो पिंपल्स और एक्ने की संभावना कम होती है।
  • बेसन में हल्दी मिलाकर लगाने से इसने एंटी बैक्टिरियल गुण बढ़ जाते है।

6. नैचुरल ग्लो लाना

  • बेसन स्किन की ऊपरी डल लेयर को हटाकर नई चमकदार दिखने में मदद करता है।
  • लगातार इस्तेमाल से स्किन स्मूद, सॉफ्ट, और ग्लोइंग हो जाती है।

7. त्वचा को टाइट और यूथफुल बनाना

  • बेसन लगाने से स्किन में कसाव (tightness) आता है।
  • यह फाइन लाइंस और एजिंग के शुरुआती लक्षणों को कम करता है।

Extra Tips for Tan Removal:

अगर आप गर्मियों में बेसन में थोड़ा सा गुलाब जल या दही मिलाकर लगाएं तो इसका असर ओर भी ज्यादा कूलिंग ओर स्किन फ्रेंडली हो जाता है।

Disclaimer :

गर्मियों में चटकती धूप के संपर्क में आने से स्किन जल जाती है और टैनिंग हो जाती है। महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय आप घर पर ही बेसन से एक शानदार फेस पैक बना सकते हैं, जो आपकी स्किन को राहत देगा और प्राकृतिक चमक लौटाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति: तिल-गुड़ क्यों बनाया जाता है? 5 मुख्य कारण (2026)

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

Mahila Diwas 2025 : महिलाओं को आजादी क्यों जरूरी है